फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Puneet Kumar and Kirti Chaudhary won the shot put event.

Bulandshahar News: गोला फेंक में पुनीत कुमार व कीर्ति चौधरी ने बाजी मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Puneet Kumar and Kirti Chaudhary won the shot put event.
मु​स्लिम इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ियों के साथ आयोजक। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर। मुस्लिम इंटर कॉलेज में आयोजित 69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मंडल के सभी छह जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। गोला फेंक प्रतियोगिता में पुनीत कुमार व कीर्ति चौधरी ने बाजी मारी और पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में पुनीत कुमार भारती इंटर कॉलेज गौतमबुद्धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में कीर्ति चौधरी ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन

लंबी कूद में रूपेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 600 मीटर दौड़ में सागर जवाहर इंटर कॉलेज टीकरी बागपत ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में रितेश कुमार विवेकानंद इंटर कॉलेज ऊंचागांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तश्तरी फेंक में लकी भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता गौतमबुद्धनगर ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में हर्ष तोमर जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी मेरठ ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद में मानव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, ककोड़ और 400 मीटर दौड़ में आर्यन भाटी श्री गांधी इंटर कॉलेज, दुजाना गौतमबुद्धनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तश्तरी फेंक में अंकुश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-14 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनन्या ने पहला और 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी किसान इंटर कॉलेज मढ़ी मेरठ) ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनीं। जबकि 3000 मीटर दौड़ में भावना ने पहले स्थान पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. गुल मोहम्मद ने प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले समस्त स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन अरविंद पाठक ने किया। कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर लियाकत अली ने कहा कि प्रतियोगिता आने वाले दिनों में बालक-बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रेरित करेगी। बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed