{"_id":"67f7f63ce938d268a6078878","slug":"pump-manager-shot-dead-for-refusing-to-give-petrol-in-a-bottle-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-132280-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बोतल में पेट्रोल देने से इन्कार करने पर पंप मैनेजर को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बोतल में पेट्रोल देने से इन्कार करने पर पंप मैनेजर को गोलियों से भूना
विज्ञापन
सिकंदराबाद पेट्रोलपंप पर मृतक मैनेजर राजू शर्मा के परिजन संवाद
सिकंदराबाद। बोतल में पेट्रोल देने से इन्कार करने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सावन फीलिंग स्टेशन पर पंप मैनेजर राजू शर्मा (28) को गोलियों से भून डाला। वारदात बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुई। बदमाशों ने मैनेजर पर चार राउंड फायरिंग की। दो गोलियां उनके हाथ और दो सीने में लगीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए सिकंदराबाद की ओर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग स्थित सावन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर कार्यरत गांव भर्रा थाना स्याना निवासी सेल्समैन अरुण शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। उन्होंने बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वह दूसरे सेल्समैन दयानंद शर्मा से बोतल में पेट्रोल मांगने लगे। सेल्समैन ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों बोतल ढूंढते हुए पंप के अंदर स्थित कमरे तक पहुंच गए।
शोर सुनकर कमरे में मौजूद पंप मैनेजर राजू शर्मा निवासी गांव जिताका थाना औरंगाबाद, बाहर निकल आए। जब उन्होंने विरोध किया और बोतल में पेट्रोल देने से इन्कार कर दिया तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने सेल्समैन अरुण शर्मा को धक्का मारकर गिरा दिया और पिस्टल से मैनेजर पर एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग की। सेल्समैन गंभीर रूप से घायल मैनेजर को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सेल्समैनों ने बताया कि मैनेजर की अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई थी। घटना के समय पेट्रोल पंप पर उनके अलावा दो अन्य सेल्समैन भी मौजूद थे। पेट्रोल पंप मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि सेल्समैन से सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। पेट्रोलपंप मालिक की सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद और सीओ पूर्णिमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, खंगाला जा रहा डंप डाटा
पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। बदमाश कैमरों में तेल डलवाते और आते-जाते दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी में कैद बदमाशों की शिनाख्त कर रही है। साथ ही मौके से डंप डाटा भी लिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिकंदराबाद की ओर भागे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात के बाद बदमाश बाइक लेकर सिकंदराबाद की ओर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने इस ओर भी जांच शुरू कर दी है। बदमाश सिकंदराबाद रूट पर कुछ दूरी तक सीसीटीवी में नजर आए हैं। सिकंदराबाद में दाखिल होने के बाद वह किधर गए, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
वारदात के वक्त खाना खा रहे थे राजू
मौके पर मौजूद सेल्समैनों ने बताया कि वारदात के वक्त मैनेजर राजू शर्मा पंप पर बने कमरे में खाना खा रहे थे। वह शोरशराबा होने पर खाना छोड़कर आ गए थे।
मामले में पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर