फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   public will set up Congress Cot: Maurya

कांग्रेस की खटिया खड़ी करेगी जनता: मौर्य

Sun, 11 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 11 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 public will set up Congress Cot: Maurya
भाजपा की जिला कार्यकारणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : ब्यूरो

‘जो जगह-जगह खाट पंचायत कर रहे हैं विधानसभा चुनाव में जनता उनकी खटिया खड़ी कर देगी।’ जिला कार्य समिति की बैठक से पूर्व कुछ इस तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी की खाट पंचायत पर तंज कसा। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के दौर में पीएम पर निशाना साधते हैं, जबकि उनके निशाने पर यूपी में सत्ता पर काबिज पार्टी होनी चाहिए। कांग्रेस इस समय आईसीयू में है। एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राममंदिर सियासी मुददा नहीं है।
विज्ञापन


राम मंदिर धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। भाजपा धार्मिक भावनाओं की कद्र करती थी और करती है। फिलहाल राम मंदिर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी देश का सर्वश्रेष्ट राज्य है। मगर सपा के कुशासन ने इसे बदनाम प्रदेश बना दिया है। अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से अपराधी नहीं डरते। अपराधियों से पुलिस डरने लगी है। सपा नेताओं के संरक्षण में भूूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मथुरा का जवाहरबाग कांड इसका उदाहरण है। एनएच-91 पर मां बेटी से गैंगरेप की घटना से आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है? प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र में रिश्वत ली जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विकास विरोधी बताया। कहा, प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने के लिए समय नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रस्ताव तक यूपी सरकार ने केंद्र को नही भेजा। भाजपा की योजनाओं से सपा को साइकिल में पंक्चर का डर है।

मौर्य ने कहा कि इस बार साइकिल पंक्चर ही नहीं होगी बल्कि टुकड़े टुकडे़ हो जाएगी। मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि सपा के  मंत्री आजम खां संविधान निर्माता डा. भीम राम अंबेडकर पर गलत बयानबाजी करते हैं।

इसपर मायावती चुप रहती हैं। जम्मू कश्मीर में बसपा का कोई प्रतिनिधि नहीं गया। उन्होंने सपा और बसपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया। प्रदेश अध्यक्ष कैशव प्रसाद मौर्य तय समय से चार घंटा देरी से पहुंचे। हालांकि उन्होंने देरी के लिए मीडिया से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

बुलंदशहर जाते हुए सिकंदराबाद में चौधरी अनुज चौधरी उर्फ बंटी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का विधायक विमला सोलंकी, किसान मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र खटाना ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। 


विधायक बंधु हुए खारिज
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा से निकाले गए विधायक गुडडू पंडित मुकेश पंडित को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि दोनों विधायकों की सदस्यता का मामला उनके सामने नहीं आया है।  बता दें कि विधान परिषद के चुनाव में विधायक बंधुओं ने क्रास वोटिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed