फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   provincial medical and health association

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गए डॉ. आशीष प्रकाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
provincial medical and health association
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गए डॉ. आशीष प्रकाश
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग में शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा के द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन हुआ। चुनाव की प्रक्रिया जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. पीके झा नेत्र सर्जन और आर्ब्जवर डॉ. राजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष शाखा हापुड़ की देखरेख में हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए डॉ. आशीष प्रकाश, सचिव डॉ. विकास राय, उपाध्यक्ष डॉ. ललित, डॉ. आशीष मुदगल व डॉ. मंजू अग्रवाल, संयुक्त सचिव डॉ. विक्रांत मलिक, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. परवेंद्र कुमार व डॉ. रविंद्र कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ. आशुतोष, वित्त सचिव डॉ. नवल किशोल और डॉ. हरेंद्र सिंह को विजेता घोषित किया गया। विजेता पदाधिकारियों को स्वास्थ्य अफसरों ने फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। सचिव पद के उपविजेता रहे डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि हार-जीत तो चुनाव में चलती रहती है। सभी को अब एक-दूसरे के सहयोग से लोगों की सेवाएं करनी है। साथ ही किसी भी चिकित्सक को कोई परेशानी हो तो उसमें सभी को एक-दूसरे के साथ खड़े रहना है। इससे संबंधित चिकित्सक का आत्मविश्वास बढ़ सकेगा। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश ने सभी चुनाव अफसर और चिकित्सकों का आभार जताया। कहा कि संघ की मजबूत टीम का चुना करने में चुनाव अधिकारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सभी चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed