{"_id":"614382cc8ebc3e83aa163a4b","slug":"protest-sikandrabad-news-gbd2260162108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर धरना
विज्ञापन
धरना दे रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर धरना
सिकंदराबाद। आढ़त पर सब्जी बेचने जा रहे लोगों पर हमला कर घायल करने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया। आरोपियों को रविवार तक गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
कस्बे के मोहल्ला मोहल्ला मालियान निवासी दिनेश पुत्र सुकराम सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि शुक्रवार सुबह चार बजे वह चरन सिंह, नीरज व खुशियाल के साथ सब्जी बेचने मुख्य बाजार स्थित आढ़त पर जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला व्यापारियान निवासी नाजिम , राविल,सोनी, साकिर, दानिश, पोता , चांद , लुकमान ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे दिनेश व नीरज समेत वह घायल हो गए थे। हमले में नीरज का मोटररिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया व 11060 रुपये गिर गए। मामले में पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में यामीन को जेल भेजा। बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों से जुड़े लोग हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे बाद गुलावठी कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह के रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तार करने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।