{"_id":"66fada2ef95f5837b207cd96","slug":"protest-in-committee-and-police-station-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-122845-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डेलीगेट के नामांकन रद्द करने के विरोध में समिति व कोतवाली में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डेलीगेट के नामांकन रद्द करने के विरोध में समिति व कोतवाली में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
जहांगीराबाद सहकारी समिति पर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद
जहांगीराबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट पद के लिए नामांकन पत्र वितरण और रद्द हुए नामांकन पत्रों के लिए लगातार धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सहकारी समिति और कोतवाली पर धरना-प्रदर्शन किसा। साथ ही चेतावनी दी कि इस चुनाव में किसी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। साथ ही कोतवाली पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह ने कहा कि बुलंदशहर, स्याना और जहांगीराबाद स्थित सहकारी गन्ना विकास समितियों पर डेलीगेट का चुनाव होना है। पहले बुलंदशहर समिति पर नामांकन वितरण में धांधली की गई। इसका यूनियन ने विरोध किया। वहीं, जहांगीराबाद समिति पर भी डेलीगेट के नामांकन वितरण में धांधली की गई है। साथ ही जो नामांकन किए गए हैं, उनमें से अधिकतर को निरस्त कर दिया गया है, जबकि जिन लोगों ने नामांकन किया है, उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह की त्रुटि नहीं की है। जहांगीराबाद समेत अन्य समितियों पर डेलीगेट के सभी पदों पर अधिकारियों की मनमानी के चलते पूरे नामांकन नहीं हो सके हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि कोई भी अधिकारी यह जानकारी देने में असमर्थता जता रहा है कि किस समिति से कितने नामांकन बिके और जमा हुए। जांच के बाद कितने वैध पाए गए और डेलीगेट के पदों पर चुनाव मैदान में कितने लोग हैं। इससे इस चुनाव में धांधली की आशंका है और इसकी जांच की जानी चाहिए। इसी के विरोध में यूनियन का धरना-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक इस चुनाव में पारदर्शिता नहीं होती और पूरी जानकारी नहीं मिलती, तब तक विरोध जारी रहेगा। यूनियन आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जहांगीराबाद थाने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस मौके पर यूनियन के अन्य कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।