फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest in collectorate

Bulandshahar News: श्मशान की जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। श्मशान घाट की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के निर्देशों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कब्जा नहीं हटने से नाराज सभासद तेजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने तीन दिन में कब्जा नहीं हटने पर मलका पार्क गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को नगर पालिका के सभासद तेजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि चांदपुर स्थित श्मशान घाट की जमीन कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। अगस्त से कब्जा हटवाने की मांग की जा रही है। शिकायत पर नगर पालिका और सदर तहसील के अधिकारियों ने आवश्यक पैमाइश कर ली लेकिन, अवैध कब्जे की पुष्टि के बाद भी अब तक कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने श्मशान घाट की चहारदीवारी निर्माण के लिए कार्य शुरू कराया था लेकिन, अवैध कब्जे के कारण वह कार्य भी पूरा नहीं हो सका है, जिससे लोगों में रोष है। सभासद तेजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में कब्जा नहीं हटवाया गया तो कालाआम चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। इस दौरान दुर्गपाल, संजू, अखिलेश, सोनू, नरेश, मनोज लोधी, दीपक, मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed