फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

सड़क निर्माण में धांधली पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest
कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सपा युवजन के कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
सड़क निर्माण में धांधली पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सड़क निर्माण में धांधली और आठ घंटे में ही सड़क टूटने के मामले में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा को ज्ञापन सौंपा।

रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका की ओर से करीब 850 मीटर लंबी सड़क बनाने के लिए 85 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। टेंडर जारी करने के बाद ठेकेदार ने कार्य शुरू किया तो रात में बनाई सड़क सुबह होने से पहले ही टूटने लगी। सड़क पर रोड़ी फैलने से कई राहगीर चोटिल भी हुए थे। बृहस्पतिवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोमल गुर्जर ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि पालिका में सब गोलमाल चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर दिनेश यादव, मनोज यादव, आसिफ खान, नईम खान, सुहैल, तंजीम अंसारी व प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed