फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

सड़क निर्माण में धांधली पर फूटा गुस्सा, ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
protest
रोडवेज बस अड्डे के समीप टूटी सड़क। - फोटो : BULANDSHAHR
सड़क निर्माण में धांधली पर फूटा गुस्सा, ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग
विज्ञापन

बुलंदशहर। सड़क निर्माण में धांधली को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों ने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
नगर पालिका ने रोडवेज बस स्टैंड से करीब 850 मीटर सड़क बनाने और चौड़ीकरण के लिए 85 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। ठेकेदार ने सोमवार रात कार्य शुरू तो किया, लेकिन वह नियम भूल गए कि 15 डिग्री से कम तापमान के समय में तारकोल की सड़क मजबूती नहीं दे पाती है। सड़क का निर्माण हुआ और हाल भी वही हुआ कि सुबह होने से पहले ही सड़क पर रोड़ी फैल गई। संबंधित क्षेत्र दो वार्ड में पड़ने के बाद भी दोनों सभासदों की ओर से इस मामले में कोई आवाज नहीं उठाई गई है। बुधवार को ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ हंगामा किया। आरोप लगाया कि नगर पालिका भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और कमीशनखोरी के कारण ऐसी ही जनता के रुपयों की बर्बादी की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण गुणवत्ता और मानकों के साथ नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतरकर नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन करेंगे। मौके पर नीरज अग्रवाल, अमित, शाहरुख खान, दीपक, मुदित राणा, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब दिन में कार्य कराने की तैयारी
नगर पालिका अधिकारियों ने बुधवार को कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सड़क पर फैली रोड़ी को साफ कराते हुए चूना डलवाया। अब अधिकारी दावा कर रहे हैं कि रात में तापमान का स्तर काफी गिरने के कारण अब दिन में कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार से दिन में कार्य कराते हुए अगले सप्ताह तक कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले व्यापारी
जनता का धन बर्बाद रही पालिका
नगर पालिका केवल जनता के धन की बर्बादी करने में लगी हुई है। सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- विजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल
खोखले दावे कर रही नगर पालिका
शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और नगर पालिका खोखले दावे कर रही है कि जनता को सुविधा दी जा रही है। कूड़ा उठान, सड़कों की खस्ता हालत होने के कारण आए दिन लोग परेशान होते हैं।
- सौरभ गोयल
गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया
सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। इससे लोगों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रहीं हैं। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कोई अधिकारी तैयार नहीं है। इससे जनता को परेशानी हो रही है।
- अजय कुमार
सुविधाएं देने में नाकाम है पालिका
नगर पालिका लोगों को सुविधाएं देने में नाकाम है। जनता को सुविधा के नाम पर धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। सड़कों के कम चौड़ी और डिवाइडर लगने के बाद सबसे अधिक व्यापारी प्रभावित हुए हैं।

- लवी गुप्ता
अब दिन में कार्य कराया जाएगा
सड़क निर्माण के दौरान रात में कार्य कराया गया था, ताकि लोगों को परेशानी न हो। कम तापमान में सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं आती इसलिए अब दिन में गुणवत्ता के साथ कार्य कराया जाएगा।
- मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed