फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

किसानों ने बैंक अफसरों को बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
protest
बुगरासी में नाराज किसानों को शांत करा बैंक अधिकारियों को समझाते पूर्व चेयरमैन - फोटो : BULANDSHAHR
किसानों ने बैंक अफसरों को बनाया बंधक
विज्ञापन

बुगरासी। कस्बे के इंडियन बैंक के बाहर बैंक अधिकारियों के रवैये से नाराज होकर बुधवार को भाकियू ने धरना दिया। तकरीबन चार घंटे चले धरने में किसानों ने बैंक अधिकारियों को धूप में बंधक बनाकर अपने साथ बिठाए रखा। धरने में अनेक लोगों ने अधिकारियों के दुर्व्यवहार सहित काम नहीं करने की शिकायत की।
भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान सुबह 10 बजे बैंक पहुंचे। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि बैंक में न तो केवाईसी की जाती है और न ही पासबुक में एंट्री की जाती है। साथ ही बैंक अधिकारियों के दुर्व्यवहार को लेकर लोगों में ज्यादा गुस्सा था। किसानों ने कहा कि मुख्य समस्या बैंक में पासबुक भरने के बाद नई पासबुक का 118 रुपये चार्ज काटने, आए दिन कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। बैंक प्रबंधक ने भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने का किसानों का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त किया गया। धरने में डेविड त्यागी, राजवीर सिंह चौहान, देवेश चौहान, श्रीचंद चौहान, मुद्दसिर अंसारी, आशू खान, मुन्ने खां आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैंक मित्रों पर अवैध वसूली का आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी बैंक मित्र को रिकवरी के लिए भेजते हैं। कुछ बैंक मित्र किसानों को कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करते हैं। शिकायत के बाद भी बैंक अधिकारी सुनवाई नहीं करते। भाकियू एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने बैंक रिकवरी में बैंक मित्र के भेजे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed