फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest

डासना में साधु पर हमले के विरोध में ज्ञापन दिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest
डासना मंदिर में संत पर हुए हमले के विरोध में ज्ञापन देते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
डासना में साधु पर हमले के विरोध में ज्ञापन दिया
विज्ञापन

गुलावठी। डासना मंदिर में साधु पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को दिया। उन्होंने मांग की कि जल्द हमलावरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

संगठन के विभागाध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि डासना मंदिर में साधु पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सरकार को साधु-संतों की सुरक्षा करनी चाहिए। डासना मंदिर में 22 पुलिस वालों की मौजूदगी में साधु पर जानलेवा हमला हुआ, यह सरकार द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस की कार्यशैली पर बहुत बड़ा सवाल है। नीरज सैनी ने कहा कि ऐसे हमला करने वाले मास्टमाइंड का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाए और इस घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। साथ ही डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो उग्र आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में राजू सैनी, दीपक गर्ग, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, ललित सैनी, गौतम कर्दम, अजय सैनी, विवेक कुमार, निशांत, वरुण सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed