फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest at wheat purches center

30 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद नहीं करने पर किसानों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
30 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद नहीं करने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

बीबीनगर। गेहूं की तौल के दौरान होने वाली परेशानी से नाराज किसानों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने बीबीनगर-स्याना मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त के समझाने पर किसान शांत हुए। एडीएम ने आश्वासन दिया कि बीबीनगर के साथ सैदपुर में भी किसानों के गेहूं की तौल की जाएगी।
दरअसल सरकार ने नियम लागू किया है कि एक समय में एक किसान का अधिकतम 30 क्विंटल गेहूं की ही तौल होगी। इसके लिए तौल मशीन को भी अपडेट किया गया है। जिसके चलते 30 क्विंटल गेहूं की तौल के बाद वह खुद बंद हो जाती है। सरकार के नियम से किसान काफी परेशान हुए। भाकियू हरपाल गुट के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि किसानों का गेहूं तौलने वाली व ट्रकों में गेहूं लादने वाले लेबर एक ही हैं। जिस वजह से तौल पूरी तरह नहीं हो पाती। दस दिनों से किसान गेहूं लेकर खड़े हैं, उनका पंजीकरण भी हो चुका है, ऐसे में उनकी तत्काल खरीद की जाए। अधिकारियों द्वारा समझाने पर भी किसान नहीं माने और बीबीनगर-स्याना रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश यादव ने किसानों को समझाकर जाम तो खुलवाया, लेकिन किसानों ने हंगामा जारी रखा। इसके बाद एडीएम वित्त सहदेव मिश्र मौके पर पहुंचे और किसानों को दोनों स्थानों पर 30-30 क्विंटल गेहूं की तौल का आश्वासन दिया। किसान नेता विशनपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, जयकरण सिंह व चेतन राठी ने एडीएम वित्त से वार्ता की। जिसके बाद किसान शांत हुए। मौके पर अजय शर्मा, जहान सिंह, रविंद्र सिंह, अभिषेक त्यागी, राजकुमार शर्मा, नरेश चौधरी, विकास सिरोही व मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर तौल न होने पर किसानों ने किया हंगामा
ऊंचागांव। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पाली में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से तौल नहीं की गई है। जिससे खफा किसानों ने बृहस्पतिवार को केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले आठ दिनों से पाली, आनंदगढ़ी, रघुनाथपुर, शकरपुर नगरीया के दर्जनों किसान तौल न होने से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि समिति पर समय से कर्मचारी नहीं आते हैं। जिससे किसानों को चक्कर काटने पड़ते हैं। मौके पर संजय, महेश चन्द, दुष्यन्त, शिवम, श्यौदान सिंह, करन सिंह,सूरज, लाला ,रोहताश आदि मौजूद रहे। उधर सिंकदराबाद में भी किसान गेहूं खरीद के नियमों से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज किसानों ने नगर की अनाज मंडी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर हंगामा करते हुए तौल रुकवा दी। जिसके चलते 3 घंटे तक गेहूं खरीद बाधित रही। प्रशासनिक अफसरों से किसानों की वार्ता कराने और पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ ।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव बोढ़ा, प्रानगढ़, गाजीपुर, मसौता, हदीमपुर, महताबनगर, अंधेल, गेसूपुर के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर अनाज मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचने के लिए पहुंचे थे। केंद्र प्रभारी ने किसानों को गेहूं खरीद में नियमों में हुए बदलाव की जानकारी दी। जिस को लेकर किसान बिफर गए और उन्होंने तौल रुकवा दी।
बोले किसान
किसान कई दिनों से गेहूं की तौल को लेकर परेशान हैं। आज नियम आया है, लेकिन इससे पहले ही किसान अपना पंजीकरण करा चुके थे। जिसके चलते किसानों की तौल आज ही होनी चाहिए थी।
चौधरी धर्मबीर सिंह, मंडोना जाफराबाद
अधिकारियों ने गेहूं की सिर्फ 30 क्विंटल तौल करने के लिए कहा था। जोकि पूरी तरह से गलत है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ जाती है। किसान का पूरा गेहूं एक साथ खरीदना चाहिए।
राजकुमार सिंह, डारोली
सरकार ने किसानों की परेशानियों को ठीक करने के लिए कदम उठाने के बजाए, उन्हें परेशान करने के लिए कदम उठाया है। एक किसान का केवल 30 क्विंटल गेहूं खरीदना गलत है। इससे किसान बार-बार क्रय केंद्र के चक्कर काटता रह जाएगा।
- प्रहलाद सिंह, मंडल अध्यक्ष, भाकियू हरपाल सिंह गुट
गेहूं क्रय केंद्र पर पर्याप्त लेबर नहीं है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के बजाए एक किसान का 30 क्विंटल गेहूं खरीदने के आदेशों से परेशानी हो रही है। एडीएम ने आश्वासन दिया है कि बीबीनगर के साथ सैदपुर में भी किसानों की तौल हो सकेगी।

कैप्टन विशनपाल सिंह सिरोही, प्रदेश सचिव भाकियू टिकैत गुट
सरकार के निर्देश पर गेहूं की खरीद की जा रही है। एक बार में 30 क्विंटल गेहूं की तौल के बाद मशीन बंद हो जाती है। इसके बाद दूसरे किसान का पंजीकरण कर तौल की जाती है। लोकल स्तर पर किसानों को परेशान नहीं किया जा रहा है।
- पवन धामा, इंचार्ज गेहूं क्रय केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed