फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest at ssp office

बच्चे की बरामदगी न होने पर एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest at ssp office
बच्चे की बरामदगी न होने पर एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबा से चार दिन पूर्व घर के बाहर खेलते समय लापता हुए सात वर्षीय कुणाल की तलाश अभी जारी है। बच्चे की बरामदगी की गुहार लेकर बृहस्पतिवार को परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसएसपी ने परिजनों को जल्द से जल्द बच्चे की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देते हुए जांच कर रही पुलिस टीम को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव अंबा निवासी मनोज अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत सोमवार शाम उनका छह वर्षीय पुत्र कुणाल घर के बाहर खेल रहा था। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों मे ंलापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने मामले में गांव निवासी धर्म सिंह को नामजद करते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले में मंगलवार को ही आरोपी धर्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है। साथ ही अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम को मामले में जल्द से जल्द बच्चे की बरामदगी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नहर पटरी की झाड़ियों में भी चलाया तलाशी अभियान
अनूपशहर। बृहस्पतिवार को डॉग स्क्वॉयड ने खेतों में तलाशी की और ड्रोन से भी खोजबीन की गयी। इसके अलावा पुलिस ने अनीवास नहर से मखैना नहर के बीच के इलाके की पटरी की झाड़ियों को भी खंगाला। लेकिन, कुणाल का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed