{"_id":"6a4d30c09696ca0a7a035a48","slug":"protest-against-the-sealing-of-the-gym-and-digital-library-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-159161-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिम और डिजिटल लाइब्रेरी पर सीलिंग की कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिम और डिजिटल लाइब्रेरी पर सीलिंग की कार्रवाई का विरोध
विज्ञापन
जिम और लाइब्रेरी पर कार्रवाई का विरोध कर सदर विधायक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी व संचालक। स्रोत :
बुलंदशहर। नगर समेत जिलेभर के जिम और डिजिटल लाइब्रेरी पर हो रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को संचालकों ने नगर के मलका पार्क पर विरोध जताया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले विरोध जताकर सदर विधायक को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिससे छात्रों का भविष्य बचाया जा सके और युवाओं को नशा व अवसाद से दूर रखा जा सके।
उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल (नरेंद्र) ने कहा कि हम छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा के पूरी तरह पक्ष में हैं लेकिन सुरक्षा के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न और संस्थानों को सीधे सील करना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। जिम युवाओं को नशे और अवसाद से दूर रखकर स्वस्थ भारत के सपने को साकार कर रहे हैं। डिजिटल लाइब्रेरीज उन गरीब व मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए शिक्षा का मंदिर हैं जिनके घरों में पढ़ाई का माहौल नहीं है। हेल्थ क्लब विंग के अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि शहरों में 80 से 90 प्रतिशत भवन पुराने हैं।
जिन पर आज के नए मास्टर प्लान और कंपाउंडिंग के नियम व्यावहारिक रूप से लागू हो ही नहीं सकते। केवल नक्शा पास न होने को आधार बनाकर सीलिंग करना पूरी तरह गलत है। सचिव कपिल कपासिया ने कहा कि पुराने सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों और राजकीय विद्यालयों में भी आधुनिक नियमों का पूर्ण पालन नहीं हो पा रहा है। क्या वहां आपदा का खतरा नहीं है, नियम केवल निजी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों पर ही क्यों थोपे जा रहे हैं। इस दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष सलमान खान, अमित सिंघल, धरमराज, आदित्य गिरी, तेजवीर लोधी, मोहसिन कुरैशी, फरमान, गौरव, रवि लोधी, मुकेश अरोड़ा, सचिन व बबलू आदि ने कार्रवाई पर रोक लगाने का सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल की मांग पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भेजा जा रहा है। जिससे जिम और डिजिटल लाइब्रेरी पर हो रही कार्रवाई के नियमों में सरलीकरण हो सके।