फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest against the arbitrariness of private schools

Bulandshahar News: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Protest against the arbitrariness of private schools
कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन व शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर महंगी किताबें व बढ़ाई फीस पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी व मलखान सिंह यादव ने बताया कि जिले के निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से प्रत्येक वर्ष फीस वृद्धि कर अभिभावकों के साथ लूट कर रहे हैं। स्कूलों के द्वारा स्कूल के प्रांगण में ही जूते बेल्ट टाई, यूनिफार्म व पुस्तक बेचने की दुकान खोल रखी है, जो बाजार रेट से कई गुना महंगी होती है। कहा कि जब सरकार ने एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू हैं तो अभिभावकों को निजी प्रकाशन की महंगी किताब खरीदने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुशील प्रधान, राजकुमार, दया प्रधान, भीम सिंह, मोहित अधाना, राकेश भाटी, शिवा अधाना, जसवंत व अली मजहर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर शिव सेना के अध्यक्ष सर्वेश राणा ने कहा कि जितने भी निजी स्कूल हैं उसमें किताब से लेकर जूते व बैग तक कमीशन का खेल चल रहा है। जो किताब 100 रुपये की आती है वह किताब 500 में बेची जा रही है। इस तरह से अभिभावकों का शोषण हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री अभिभावकों से लूट करने वाले स्कूलों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं और चिन्हित कर दुकानों को सील किया जाए।

इस दौरान प्रदेश सचिव राजकुमार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम भाटी, जिला संयोजक उषा राजपूत, जिला प्रभारी सरोज रानी, मीनाक्षी चौधरी और मनोज सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देकर महंगी किताब व बढ़ाई गई फीस पर रोक लगाने के साथ निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed