फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Proposal for construction of foot overbridge on National Highway- 34 passed

Bulandshahar News: नेशनल हाईवे- 34 पर फुट ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव पास, जल्द शुरू होगा कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Proposal for construction of foot overbridge on National Highway- 34 passed
सिकंदराबाद। अब नेशनल हाईवे-34 को पैदल पार करते समय होने वाले हादसों पर अंकुश लग जाएगा। हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई द्वारा गाजियाबाद के लाल कुआं से खुर्जा तक करीब 30 करोड़ की लागत से छह फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-34 (गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे) गाजियाबाद से प्रारंभ होकर अलीगढ़ तक जाता है। जिसकी दूरी करीब 126 किमी है। हाईवे को पैदल पार करते समय लोग अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर हादसे का शिकार होते रहते हैं। सबसे अधिक हादसे सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में होते हैं क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाइयों में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं। कार्य से हाईवे के एक ओर से दूसरी जाने के लिए लोग हाईवे को पैदल पार करते हैं। जिसके चलते वह हाईवे से होकर गुजर रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने के कारण अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए लोग, विभिन्न संगठन हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज बनवाने की मांग करते हुए चले आ रहे हैं। लोगों की मांग और हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई की साइट इंजीनियर के नेतृत्व में टीम ने फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे किया था। लालकुआं से खुर्जा तक हाईवे पर दादरी बाईपास, बील अकबरपुर, सिकंदराबाद में तेल मिल, नवीन सब्जी मंडी, दरियापुर और खुर्जा में यज्ञदत्त आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए स्थानों को चिन्हित कर निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। बताया जाता है कि इन 6 फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में करीब 30 करोड़ का खर्चा आएगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई अलीगढ़ इंद्रेश कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे- 34 पर फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed