{"_id":"669a9cca719690958b0c9599","slug":"property-worth-rs-414-crore-of-land-mafia-gangster-rakhi-goyal-confiscated-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-119031-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भू-माफिया गैंगस्टर राखी गोयल की 4.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भू-माफिया गैंगस्टर राखी गोयल की 4.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
बुलंदशहर। गैंगस्टर राखी गोयल की अपराध से अर्जित और सृजित की गई संपति को नगर पुलिस ने कुर्क किया। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम राधिका एन्क्लेव में उनकी करीब 4.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करते हुए मुनादी भी कराई। राखी अपने पति भू-माफिया सुधीर गोयल के साथ जिला कारागार में निरुद्ध है।
भू-माफिया सुधीर गोयल सहित उसकी पत्नी और तीन अन्य साथियों पर नगर पुलिस ने गत वर्ष गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। सुधीर, राखी और उसके साथी जिला कारागार में बंद हैं। उनपर राधिका एन्क्लेव सहित फर्जी तरीके से विभिन्न कॉलोनी बनाकर लोगों से करोड़ो रुपये की ठगी करने का आरोप है। अब जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर राखी गोयल निवासी मोहल्ला देवीपुरा प्रथम मुखिया वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर द्वारा समाज विरोधी क्रिया-कलाप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित कर 4,14,11700 रुपये खरीदी गई संपति ( प्लॉट/खेत ) को गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। राखी पर देहात कोतवाली, नगर कोतवाली और गुलावठी थाने में छह मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान नगर कोतवाली की टीम के साथ तहसीलदार दीक्षा गौतम और लेखपाल घनश्याम सैनी भी मौजूद रहे।