{"_id":"68c1adbf40d21820800d637e","slug":"property-dealer-missing-for-12-days-murdered-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109445-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 12 दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 12 दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन निवासी मृतक दीपक का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
खुर्जा/खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र की बापू नगर कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। उनका शव खुर्जा नगर में स्थित नलकूप के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। शव पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था। पुतिस ने परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
अलीगढ़ के गांव सारसौल निवासी नवाब खुर्जा की आवास विकास कालोनी में स्थित पानी की टंकी में चौकीदारी का कार्य करते हैं। नकाब ने बताया कि बुधवार सुबह वह पानी टंकी परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। तभी उन्हें बदबू आने लगी। जब वह नलकूप के पीछे झाड़ियों में गए तो वहां एक शव पड़ा था। इसकी सूचना नवाब ने पुलिस को दी।
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र की बापू नगर कॉलोनी निवासी दीपक (35) के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। दीपक के पिता सुनील कुमार ने 30 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस तलाश नहीं कर सकी। पीड़ित परिजनों का कहना था कि योगेश दीक्षित 26 अगस्त को अपने साथ दीपक को दिल्ली लेकर गया था। 28 अगस्त तक परिजनों से बातचीत हुई। इसके बाद बात बंद हो गई थी।
विज्ञापन
दीपक की मां नीलम ने योगेश दीक्षित, कैलाश, मुनेश उर्फ बंटी, सुभाष शर्मा के खिलाफ हत्या के आरोप में तहरीर दी है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा