फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Programs will be held for seven days on Janaushadhi Diwas, starting from day one.

Bulandshahar News: जनऔषधि दिवस पर सात दिन होंगे कार्यक्रम, एक से होगा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का प्रतिवर्ष सात मार्च को जनऔषधि दिवस मनाया जाता है। इस बार एक मार्च से सात मार्च तक जनऔषधि दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष सात मार्च को जनऔषधि दिवस मनाया जाता है। इस पर जनऔषधि दिवस पर एक से सात मार्च तक कार्यक्रम होंगे। इसमें एक मार्च को लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

दो को ग्रामीण अंचल में जाकर स्वास्थ्य चेकअप शिविर, तीन को स्कूल में जाकर जन औषधि बाल मित्र, चार को एक कदम मातृ शक्ति की और, पांच को जन औषधि पर सेमीनार, छह को आओ जन औषधि मित्र बनाएं और सात मार्च को सार्वजनिक स्थानों पर जन औषधि की दवाओं एवं अन्य संसाधन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रम में वितरकों, केंद्र मालिकों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, मरीजों और योजना के शुभचिंतक साथ काम करेंगे। बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना फार्मास्युटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है।

इसका उद्देश्य जन औषधि केंद्रों के माध्यम से लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। वर्तमान में जनऔषधि केंद्रों पर दो हजार से अधिक दवाएं और 300 सर्जिकल उपकरण आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed