{"_id":"630b9c50c5540f422664afd1","slug":"principal-suspend-bulandshahr-news-gbd243668893","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित
बुलंदशहर। झाझर स्थित एक इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। इस पर प्रबंधक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने आरोप निराधार बताए हैं।
झाझर स्थित श्री ताराचंद चतुर्वेदी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजय चतुर्वेदी ने पत्र जारी कर अवगत करवाया है कि कॉलेज में तैनात कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार भारद्वाज को तत्काल प्रबंधन समिति ने निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि वह कक्षा छह, सात और आठवीं के छात्रों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस अवैध वसूली के सबूत भी प्रबंधन समिति को मिल चुके हैं। पूरी जांच के बाद ही कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, दूसरी ओर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार भारद्वाज ने प्रबंधन समिति द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनकी ओर से किसी तरह की छात्रों से अवैध वसूली नहीं की गई है। छात्रों से शिक्षक अभिभावक संघ का पैसा लिया गया है, जिसकी उन्हें रसीद दी गई है। शिक्षकों ने कक्षावार छात्रों से फीस ली है। जो भी फीस आदि ली गई है, उसका पूरा पैसा खाते में उपलब्ध है।