फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Prime Minister will inaugurate the first unit of THDC today

Bulandshahar News: प्रधानमंत्री आज करेंगे टीएचडीसी की पहली यूनिट का लोकार्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the first unit of THDC today
खुर्जा क्षेत्र के गांव दशहरा स्थित टीएचडीसी प्लांट । संवाद
खुर्जा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। 660 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट का संचालन जनवरी में शुरू हो गया था लेकिन इसका औपचारिक रूप से लोकार्पण नहीं किया गया था। पहली यूनिट शुरू होने के साथ-साथ दूसरी यूनिट शुरू होने की तैयारी भी तेजी से हो जाएगी।
विज्ञापन


खुर्जा के दशहरा गांव स्थित 1200.83 एकड़ जमीन में टिहरी हाइड्रो डवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) की ओर से वर्ष 2019 में 1320 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता थर्मल पावर प्लांट का निर्माण शुरू किया गया। नौ मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना का शिलान्यास किया था। यह प्लांट उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली व अन्य प्रदेशों में विद्युत सप्लाई देगा।
विज्ञापन


प्लांट में 660- 660 मेगावाट की दो अलग-अलग यूनिट तैयार की जा रही हैं। जनवरी 2025 को पहली यूनिट का ट्रायल होकर उसका व्यवसायिक संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन उसका औपचारिक शुभारंभ नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर विद्युत वितरण कंपनी के माध्यम से 400 केवी लाइन से अलीगढ़ और शामली विद्युत उपकेंद्रों पर भी सप्लाई दी जा रही है। यूनिट के लोकार्पण के बाद सप्लाई का प्रसारण बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों को लाभ मिलेगा, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड, बागपत आदि शामिल हैं।

सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद
जन संपर्क अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी समेत सातों विधायक रहेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान व टीएचडीसी के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।


जल्द शुरू हो सकती है दूसरी यूनिट
परियोजना के अधिकारियों के अनुसार दूसरी यूनिट के बॉयलर परीक्षण सफलता पूर्वक हो गया है। इसी के साथ इस वर्ष में दूसरी यूनिट शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कंपनी की ओर कुल उत्पादन में से 65 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति यूपी को दी जा रही है, जिसमें वर्तमान में यूपी को 427 मेगावाट आपूर्ति सप्लाई हो रही है और दूसरी यूनिट शुरू होने के बाद 855 मेगावाट तक सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा राजस्थान को 280 मेगावाट, उत्तराखंड को 51.48 मेगावाट और दिल्ली व अन्य प्रदेशों को 132 मेगावाट आपूर्ति होगी।




प्लांट का संचालन जनवरी माह में शुरू हो गया था। इसका औपचारिक रूप से शुभारंभ नहीं हुआ था। इसी के चलते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत रूप से पहली यूनिट का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। - दिलीप कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रशासनिक, टीएचडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed