फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   price hike

किसानों ने डीजल का किया स्टॉक, पंपों पर लगी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
price hike
किसानों ने डीजल का किया स्टॉक, पंपों पर लगी लाइन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलेभर के पंपों पर दो दिन से पेट्रोल और डीजल के लिए मारामारी मची हुई है। मंगलवार को किसानों ने डीजल स्टॉक करना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में किसान पंपों पर पहुंचकर ड्रम में डीजल भरवाकर ले जा रहे हैं। उन्हें डर है कि मतगणना के बाद एक साथ पेट्रोल और डीजल के दामों में 20 से 25 रुपये की बढ़ोत्तरी न हो जाए। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे खिंच रहे युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे और ज्यादा लोगों में डर है।
पिछले दो दिन से पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका व अटकलें बरकरार हैं। डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते किसान जरूरत से ज्यादा डीजल का स्टॉक कर रहे हैं। स्थिति यह है कि वह ट्रैक्टर-ट्राली में बैरल लेकर डीजल लेने पहुंच रहे हैं। एक-एक ट्राली में किसान 10 से 15 तक बैरल लेकर पहुंच रहे हैं। एक बैरल में करीब 200 लीटर डीजल आता है। किसान देवेंद्र और दुष्यंत का कहना है कि गेहूं की निकासी का समय नजदीक आ रहा है। विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए और उधर रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही हैं। ऐसे में डीजल महंगा होने की आशंका है।
विज्ञापन

इसलिए अभी से डीजल का स्टॉक करना मजबूरी है। यदि अब डीजल खरीद लेंगे तो महंगा डीजल नहीं लेना पड़ेगा। साथ ही महंगा डीजल होने पर इस कम कीमत वाले डीजल से कुछ अतिरिक्त खर्च से भी निजात मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि दो दिन से लगातार पेट्रो पदार्थ खरीदने के लिए पंपों पर लाइन लगी हुई है। सबसे अधिक मांग डीजल की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल की भी हो रही जमकर बिक्री
पंप संचालकों ने बताया कि पिछले दो दिनों से पेट्रोल की भी जमकर बिक्री हो रही है। हर किसी के मन में आशंका है कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो जाएंगे। इसलिए कोई अपने वाहन की टंकी फुल करवा रहा है तो कोई अतिरिक्त पेट्रोल लेने भी पंपों पर पहुंच रहा है। ऐसे में जिले में पेट्रोल की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विभाग ने की सख्ती, जरूरत अनुसार तेल देने के निर्देश
आपूर्ति विभाग की ओर से पेट्रो पदार्थों की बिक्री बढ़ने पर सख्ती बरती है। विभाग ने 130 पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह जरूरत अनुसार ही लोगों को तेल दें। जिले में पेट्रो पदार्थों की कमी न रहे और इसकी डिमांड भी लगातार होती रहे। विभाग ने पंप संचालकों से स्टॉक की भी जानकारी मांगी है। साथ ही पंप पर तेल की उपलब्धता की जानकारी भी ली जा रही है। बावजूद इसके पेट्रोल पंपों पर लगातार तेल की बिक्री हो रही है।
सबसे ज्यादा डिमांड डीजल की है और किसान जरूरत से ज्यादा खरीद रहे हैं। इस पर विभाग की ओर से सख्ती बरतने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी पंप संचालक किसी भी वाहन चालक को जरूरत से ज्यादा तेल न दें। साथ ही पंप संचालकों से तेल के स्टॉक की भी जानकारी ली जा रही है। मंगलवार जिले में पेट्रोल 94.04 रुपये और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर रहा। - अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।

पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों का हंगामा
औरंगाबाद। नगर के पेट्रोल पंपों पर मंगलवार की सुबह पेट्रोल व डीजल तेल के लिये वाहनों की लाइन लग गई। तेल न मिलने पर पंपों पर वाहन चालकों का दिनभर हंगामा रहा। वाहन चालकों के अनुसार बताया गया है कि पंपों पर तेल होने के बावजूद पंप कर्मियों ने मशीन का नोजल खराब होने की बात कहकर तेल देने से इंकार कर दिया। वहीं कुछ पंपों पर तेल खत्म होने की बात कहकर वाहन चालकों को रोकने के लिये रस्सी से नाकेबंदी कर दी। इसी मामले में पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि औरंगाबाद में दोनों पेट्रोल पंप संचालकों से तेल न देने के विषय में फोन पर जानकारी ली गई है। जिसमें पंप संचालकों ने बताया है कि तेल खत्म होने के कारण तेल देना बंद कर दिया है। तेल की गाड़ी आने पर रोजमर्रा की तरह तेल की बिक्री चालू कर दी जायेगी। उधर दूसरी ओर तेल की कीमतों में वृद्धि होने की खबर फैलते ही कुछ वाहन चालकों ने तेल का स्टाक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed