{"_id":"66ba3efb93d2a3167707ea75","slug":"presenter-absent-in-tehsildar-court-outsider-youth-was-working-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-104773-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तहसीलदार न्यायालय में पेशकार अनुपस्थित, बाहरी युवक कर रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तहसीलदार न्यायालय में पेशकार अनुपस्थित, बाहरी युवक कर रहा था काम
विज्ञापन
खुर्जा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में निरीक्षण करते जिलाधिकारी - स्रोत : प्रशासन
खुर्जा। तहसीलदार न्यायालय में जिलाधिकारी सीपी सिंह के निरीक्षण के दौरान पेशकार अनुपस्थित पाए गए। वहीं न्यायालय में एक बाहरी युवक काम करते पाया गया। वहीं पुराने मामलों की जांच के दौरान नायब तहसीलदार अपने पोर्टल को चालू नहीं कर पाए और लॉग इन पासवर्ड भी भूल गए। विभिन्न कमियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
खुर्जा तहसील में सोमवार दोपहर को जिलाधिकारी औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां पर तहसीलदार न्यायालय कक्ष तैनात पेशकार अनुपस्थित थे, बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिन्होंने सारी जानकारी दी। कक्ष में एक विनोद नाम का व्यक्ति काम करते पाया गया जो खुद का चालक बता रहा था मगर कक्ष में कार्य करने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। इसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने के आदेश दिए गए। वहीं तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक वाद को गुण दोष के आधार पर ही नियमानुसार निरस्तारित करें। मगर तहसीलदार आरसीएमएस पोर्टल पर उनके न्यायालय के वादों की स्थिति के बारे में नहीं बता पाए, इसपर डीएम नाराज हुए।
फिर तीनों नायब तहसीलदार के न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया, जहां पुराने मामलों की पत्रावली देखी गयी। नायब तहसीलदार से इस दौरान आरसीएमएस पोर्टल पर अपना लॉग इन पासवर्ड की ही जानकारी नहीं थी। डीएम ने नायब तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। खतौनी प्राप्त करने वाले लोगों से जानकारी ली। रजिस्ट्रार कानूनगो को आदेशोंं को कंप्यूटर में दर्ज करने के निर्देश दिए। समय से कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों से सुबह दस से 12 बजे के मध्य अनिवार्य रूप से बैठकर जन समस्याओं को सुनकर नियत समय में उनका निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कचहरी रोड पर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जायजा लिया कि कोई बाहरी व्यक्ति कार्य तो नहीं कर रहा। बैनामा कराने आए लोगों से भी वार्ता करते हुए आवश्यक जानकारी ली गई। इस दौरान एसडीएम दुर्गेश सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।