फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Predatory father was sexual harassment minor daughter

दरिंदा पिता: नाबालिग बेटी के साथ एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की देता था धमकी

Fri, 19 May 2023 04:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 May 2023 04:19 PM IST
सार

महिला ने बताया कि 18 मई की रात में आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई उसने देखा कि पति बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Predatory father was sexual harassment minor daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुलंदशहर में नाबालिग बेटी और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर पिता एक साल से बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। जानकारी होने पर पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि विगत 18 मई की रात में आवाज सुनकर अचानक उसकी आंख खुल गई उसने देखा कि पति पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

 

जब उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो पति ने उसके सर पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया कि पूछने पर बेटी ने बताया कि पिता पिछले एक साल से उसे और मां को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed