फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pran Pratishtha Mahotsav of new idols started in Baral idols were broken in 133 year old temples

UP: बराल में नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 133 साल पुराने मंदिरों में खंडित की गई थी प्रतिमाएं

Fri, 02 Jun 2023 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलावठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलावठी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 06:15 PM IST
सार

गांव बराल में मूर्ति खंडित करने वाले शरारती तत्व 30 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि, पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Pran Pratishtha Mahotsav of new idols started in Baral idols were broken in 133 year old temples
बराल में नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बराल के बुधवार देर रात चार मंदिरों में असामाजिक तत्वों द्वारा देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित कर दी गई थीं। नई मूर्तियों की स्थापना के लिए शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार, एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान गांव में कैंप किए हुए हैं।

विज्ञापन

शिव शनिदेव मंदिर गुलावठी के महंत पं. मनीष शास्त्री, पं. कामता प्रसाद शास्त्री, कौशल शास्त्री, पं. विनय और पं. प्रीतम द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्व के पहले दिन वैदिक पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, धृतादिवास, श्याधिवास, पुष्पाधिवास, महान्यास और हवन यज्ञ कराया गया। यजमान योगेंद्र तोमर, अमित तोमर, रविंद्र शर्मा, सुनील तोमर एवं देव तोमर सपत्नी उपस्थित रहे। रामभूल तोमर, अमित तोमर, हिमांशु तोमर और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हापुड़ जनपद से देवी देवताओं की मूर्तियां लाई गई हैं। जिला प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। शनिवार को मूर्तियों की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उधर, गांव में ऐहतियातन भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। सिकंदराबाद, बीबीनगर, बुलंदशहर एवं गुलावठी कोतवाली के पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी के जवान भी गांव में तैनात है। रात भर गांव में अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

133 साल पुराना है शिव मंदिर, एक साथ हो रहा पूजन
गांव के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में चारों मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन एक साथ हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा करा रहे पंडित मनीष शास्त्री ने बताया कि पूजन के बाद शनिवार को विधि विधान से सभी मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। वहीं, गांव बराल निवासी रामभूल सिंह तोमर एवं अमित तोमर ने बताया कि गांव का प्राचीन शिव मंदिर करीब 133 साल पुराना है। मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है।

विज्ञापन

शरारती तत्वों ने आस्था को चोट पहुंचाईः डॉ. अंतुल तेवतिया
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया शनिवार को गांव बराल पहुंची और चारों मंदिरों में जाकर घटना की जानकारी ग्रामीणों से ली। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शरारती तत्वों ने देवी देवताओं की मूर्तियां खंडित कर श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि शरारतों तत्वों ने यह घटना जानबूझकर की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के लिए उन्होंने अधिकारियों से बात भी की है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह, सुधीर शर्मा, हिमांशु तोमर, तनुज कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, संजू, प्रधान, प्रवेश तेवतिया आदि मौजूद रहे।

30 घंटे बाद भी शरारती तत्व पुलिस की पकड़ से बाहर
गांव बराल में मूर्ति खंडित करने वाले शरारती तत्व 30 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि, पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शरारती तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस की पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed