फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Practical exams will be postponed from 13th, instructions issued

Bulandshahar News: 13 से होंगी छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, जारी किए निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। वार्षिक, सेमेस्टर एवं एनईपी प्रणाली के अन्तर्गत पाठ्यक्रमों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 से 16 मई के बीच होगी। इसके लिए सीसीएसयू ने परीक्षा केंद्र और समय निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

डीवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि वार्षिक, सेमेस्टर एवं एनईपी प्रणाली के अन्तर्गत पाठ्यक्रमों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं के लिए सीसीएसयू ने एनएएस कॉलेज मेरठ को केंद्र बनाया है। इसमें छात्र-छात्राओं को यह एक आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद किसी भी छात्र-छात्रा को शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

इसमें एमए अर्थशास्त्र, बीए व एमए समाजशास्त्र, एमए राजनीतिशास्त्र और बीए राजनीति शास्त्र के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्रा सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए निर्देश की जानकारी अपने-अपने कॉलेज से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सीसीएसयू ने संबंधित कॉलेजों को भी निर्देश दिया है कि वह संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए परीक्षा में शामिल कराने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed