फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power supply disrupted for hours due to light rain; six-hour outage in the town.

Bulandshahar News: बूंदाबांदी से घंटों गुल रही बिजली, नगर में छह घंटे तक कटौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for hours due to light rain; six-hour outage in the town.
बुलंदशहर। जनपद में सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बीच कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। नगर समेत देहात के इलाकों में लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में तीन से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही जबकि देहात क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक बिजली कटौती की समस्या रही।
विज्ञापन

नगर में सोमवार को बूंदाबांदी से मौसम में राहत मिली, लेकिन बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यमुनापुरम निवासी पवन गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब चार बजे बिजली चली गई थी और नौ बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। इस दौरान शिकायत करने पर बताया गया कि पीछे ग्रिड से ही बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

कचहरी रोड के दुकानदार नरेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे से बिजली कटौती शुरू हो गई। इस दौरान दोपहर 12 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और शाम पांच बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। बीसा कॉलोनी निवासी अनुज ने बताया कि रविवार रात बूंदाबांदी के दौरान करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई थी। सुबह आठ बजे तक भी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। बीच-बीच में बिजली का आना-जाना लगा रहा। इससे उन्हें कार्यालय पहुंचने में भी देरी हुई। सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति सामान्य हुई, लेकिन इसके बाद बारिश के दौरान फिर कटौती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद निवासी विजय ने बताया कि सुबह करीब आठ से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। डिबाई निवासी हरीश ने बताया कि क्षेत्र में करीब छह घंटे तक बिजली कटौती हुई। शटडाउन के नाम पर भी आधे से एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। वहीं, खुर्जा और नरौरा में बिजली आपूर्ति सामान्य रही। रविवार रात से सोमवार तक चली बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। घंटों बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं दुकानदारों, नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसडीओ काशीनाथ ने बताया कि सोमवार को अंसारी रोड उपकेंद्र के सभी ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और वितरण व्यवस्था से जुड़े कार्य के चलते नगर के कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही थी। मरम्मत के बाद अधिकांश क्षेत्रों में एक से दो घंटे में आपूर्ति सामान्य कर दी गई। वहीं, कचहरी रोड पर फीडर में फॉल्ट होने से लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के कारण फॉल्ट तलाशने में परेशानी हुई। शाम करीब पांच बजे तक फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed