फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power outage due to a fault; people troubled by sultry heat.

Bulandshahar News: फाल्ट के कारण बिजली गुल, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के चलते बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं लौट सकी है। इसके चलते शनिवार को भी लोगों को बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ी। हालत यह रहे कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह के समय ही बिजली सप्लाई बाधित रही। जिसके चलते नगर के साथ, देहात, सिकंदराबाद, ककोड़, जहांगीराबाद समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होने लगा लेकिन बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। नगर के कई इलाकों में सुबह के समय बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। बीसा काॅलोनी निवासी निशांत ने बताया कि सुबह के समय बिजली सप्लाई न होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। शास्त्री नगर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि तीन दिन बाद भी बिजली सप्लाई पटरी पर न होने के कारण लोग परेशान हैं लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

चोला क्षेत्र में छह से सात घंटे, अहार क्षेत्र में करीब चार घंटे और ककोड़ क्षेत्र में चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सिकंदराबाद की हीरा काॅलोनी में मंदिर के पास जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में बारिश का पानी पहुंचने से आपूर्ति बाधित हो गई। हीरा काॅलोनी निवासी राहुल सैनी ने बताया कि शुक्रवार रात तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के आसपास पानी भर गया था। इसके बाद बारिश का पानी ट्रांसफार्मर तक पहुंच गया और मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 300 घरों में लगभग 12 घंटे तक बिजली नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे होने के कारण बारिश के दौरान पानी भरने पर परेशानी बढ़ गई। उन्होंने ट्रांसफार्मर को ऊंचे स्थान पर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट ---
बारिश के बाद लोगों के घरों में हुए फाल्ट को ठीक करने के कारण शनिवार सुबह नगर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य करा दी गई। - विकास गुप्ता, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed