{"_id":"6ae8c1ac04af094d490adc01","slug":"power-line-removed-from-temple-following-protests-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-169945-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विरोध पर हटाई मंदिर से विद्युत लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विरोध पर हटाई मंदिर से विद्युत लाइन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिबाई। प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर से होकर निकाली गई 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को विरोध के चलते तीन दिन के भीतर ही हटाना पड़ा। मंदिर के पुजारी और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने परिसर से लाइन हटाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में खंभे भी हटवाए गए।
मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि प्राचीन चामुंडा मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
मंदिर के पट सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहते हैं। इसी दौरान शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने बिना सूचना मंदिर परिसर की बाउंड्री तोड़कर सीमेंटेड खंभे लगाए और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन परिसर के ऊपर से ट्रांसफार्मर तक पहुंचा दी।
विज्ञापन
पुजारी का आरोप है कि यह लाइन एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि लाइन डालने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। शाम पांच बजे मंदिर पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद लोगों में रोष फैल गया।
सोमवार दोपहर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी सुबोध कुमार, भू प्रकाश बजाज, सभासद और अन्य लोग मंदिर में एकत्र हो गए।
सूचना पर एसडीएम रविकांत चौबे, सीओ मधूप सिंह और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल रत्न बोधी भी मौके पर पहुंच गए।
लोगों के विरोध के बाद विद्युत विभाग की टीम ने मंदिर परिसर से गुजर रही लाइन हटवा दी। खंभों को भी हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
वहीं, लोगों ने बिना अनुमति प्राचीन पीपल का पेड़ कटवाने की शिकायत भी एसडीएम से की। इस पर एसडीएम ने वन विभाग के रेंजर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।