{"_id":"574876c34f1c1ba22c692e0d","slug":"power-cuts-in-the-district-outcry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से जिले में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से जिले में हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 27 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से जिले में हाहाकार मचा है। शुक्रवार को 12 घंटे के अंदर तीन बिजलीघरों में ब्रेकडाउन होने से जिलेभर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कस्बों और गांवों की कौन कहे जिला मुख्यालय भी बिजली कटौती से परेशान रहा। महज आठ से नौ घंटे की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक 12 घंटे के अंदर शहर के मामन बिजलीघर, भूड़ बिजलीघर और अंसारी रोड बिजलीघर पर ब्रेकडाउन हो गया। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे शहर की बिजली गुल हो गई। इसके बाद करीब एक बजे बिजली आपूर्ति की गई। फिर सुबह करीब तीन से सात बजे तक कटौती रही।
विज्ञापन
अपराह्न 11 बजे से शाम करीब पांच बजे बिजली कटौती रही। शहर में इस दौरान बमुश्किल 8 से 9 घंटे ही आपूर्ति की गई। वहीं, देहात क्षेत्र में तो बिजली कटौती से और भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
मांग और आपूर्ति का अंतर काफी बढ़ने से हाहाकार मचा है। एक तरफ जहां डिमांड 950 मेगावाट तक पहुंच गई है तो वहीं, आपूर्ति महज 650 मेगावाट ही की जा रही है।
पीने के पानी का संकट गहराया
बिजली कटौती से पीने के लिए पानी की भी समस्या हो गई है। सुबह और शाम की जबरदस्त कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि, पालिका जनरेटर के सहारे सप्लाई जारी रखे हुए है लेकिन समर्सिबल आदि से सप्लाई नहीं हो पा रही है।
बिजलीघर भी रहते हैं सूने
कटौती के कारण लोगों में आक्रोश के चलते बिजलीघर भी सन्नाटा पसरा रहता है। कटौती के दौरान बिजलीघरों पर जेई तो छोड़िए लाइन स्टाफ भी नदारद रहता है। आपूर्ति के समय ही जेई बिजलीघर पर मौजूद रहते हैं।
गर्मी में बढ़ते लोड के कारण कटौती हो रही है। कोशिश की जा रही है कि इमरजेंसी रोस्टरिंग कम से कम हो। इसके लिए ट्रांसमिशन के अलावा उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है।
शोपीस बनीं पालिका की हाई मास्क लाइटें
नगर पालिका की ओर से कस्बे में लाखों की लागत से लगाई गई हाईमास्क लाइटें सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं। दर्जन भर हाईमास्क लाइटों में से अधिकांश खराब है, जिससे नगर के प्रमुख चौराहों पर अंधेरा छाया रहता है। इससे नाराज लोगोें ने शुक्रवार को पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बता दें कि नगर को रोशन करने के लिए पालिका द्वारा नगर के दनकौर तिराहे, चट्टू चौराहे, दादरी गेट, गुलावठी रोड, बगिया, जमा मस्जिद, खुर्जा स्टैंड, कुत्ते की कबर, हनुमान मंदिर, सिरोधन रोड, आदि पर हाईमास्क लाइट लगवाई गई थी।
नगरवासियों का कहना है कि लगने के कुछ दिन बाद ही हाईमास्क लाइटों ने काम करना बंद कर दिया। जबकि, पालिका का वर्ष 2014 में क्रय डीजल, सफाई, उपकरण मरम्त मद का खर्च 55,65,100 से बढ़कर 1,44,39,399 पहुंच गया। दोगुने से अधिक खर्च के बाद भी हाईमास्क लाइटों की हालत नहीं सुधरी।
नगरवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुलावठी रोड निवासी रिजवान, नदीम, मोहसिन, पप्पू, सलमान, हनीफ, नौशाद आदि ने पालिका पर नगरवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
वही, ईओ एके सिंह ने बताया कि हाईमास्क लाइट्स के बल्ब खराब हैं। जल्द ही बल्ब बदलवाकर लाइटाें को चालू किया जाएगा।
बिजली गुल रहने से लोग परेशान
कस्बे में बृहस्पतिवार रात से बिजली आपूर्ति के ठप हो जाने से गर्मी के मौसम में आम जन बेहाल है। एसडीओ विकास सिंह ने बताया कि चांदौक बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते शाम छह तक शटडाउन रहेगा। रात में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि देर शाम तक इलाके में आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।