फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut for eight hours

Bulandshahar News: आठ घंटे बिजली गुल, लो वोल्टेज से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Power cut for eight hours
बुलंदशहर। शहर के आसपास के क्षेत्रों में आठ घंटे और शहरी क्षेत्रों में छह घंटे तक की बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्थिति यह है कि रात भर बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों को छत पर टहलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांवों में रात के समय लोगों को बमुश्किल तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन


नगर से सटे गांवों और कॉलोनियों में बुधवार रात को पूरी रात बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात में लोगों के इन्वर्टर भी डाउन हो गए। राधिका एन्क्लेव निवासी डॉ. देवांजना ने बताया कि रात भर बिजली गुल रही। जब आपूर्ति हुई तो वोल्टेज इतना कम था कि उपकरण भी नहीं चल पा रहे थे। डॉ. विकास निगम ने बताया कि रात भर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मोहल्ला देवीपुरा निवासी मोहित ने बताया कि दिन और रात में 30 से अधिक बार कटौती हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, नगर के यमुनापुरम प्रथम बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हाइटेंशन लाइन के खंभे बदले जाने के कारण सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। यमुनापुरम निवासी प्यारे लाल जाटव ने बताया कि अधिकतर घरों में दिन के समय लाइट जलाने के लिए भी इन्वर्टर काम नहीं कर पाए। आशू ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से दिन भर इधर-उधर भटककर समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अज्ञात वाहन ने तोड़ा खंभा, 12 घंटे आपूर्ति रही बाधित

बुगरासी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटने के कारण लोगों को 12 घंटे तक की बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा। बुधवार रात करीब नौ बजे जनता इंटर कालेज रोड पर कब्रिस्तान के पास अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। चामुंडा स्थित ट्रांसफार्मर से जुड़े मोहल्ला भूड़वाला, मंदिरवाला, तकियावाला के उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई 12 घंटे प्रभावित रही। बृहस्पतिवार सुबह के समय भी इन घरों में बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। जेई श्रीराम ने बताया कि खंभा टूटने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। समस्या को ठीक कर आपूर्ति चालू करा दी गई है।

मरम्मत कार्य के चलते गुल रहेगी बिजली

नगर के डीएम रोड बिजलीघर पर मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई के कारण शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपखंड अधिकारी जयदीप कंडारी ने बताया कि सुबह नौ से 11 बजे तक डीएम रोड बिजलीघर से जुड़े डीएम रोड, आवास विकास, नुमाईश मैदान, ब्रह्मपुत्र कंप्लेक्स, पुलिस लाइन, गिरधारी नगर, शांति निकेतन, ज्ञान लोक कालोनी, दिल्ली रोड भूड़, कृष्णा नगर समेत अन्य कालोनियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।






बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। फाल्ट व अन्य प्रकार की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए हैं। अधिकारी भी अपने खंडों में बिजली आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। --- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed