फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

दो बिजलीघरों से सप्लाई ठप, गर्मी से जूझ रहे 50 हजार लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
power cut
दो बिजलीघरों से सप्लाई ठप, गर्मी से जूझ रहे 50 हजार लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर/चोला। 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण बुधवार को चोला के साथ नगर क्षेत्र में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। इस दौरान आवास विकास बिजलीघर और चोला क्षेत्र के गांगरौल बिजलीघर क्षेत्र में 15 घंटे बिजली गुल रही। हालांकि आवास विकास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बीच-बीच में कुछ समय के लिए सप्लाई दी गई। अघोषित बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी हुई।
बुधवार को चोला क्षेत्र के गांगरौल बिजलीघर से जुड़े खानपुर, खबरा, कादिलपुर, दाउदपुर, नगला बंसी, शेरपुर नगला, बहोरा वास, गांगरौल समेत दस गांवों के 50 हजार से अधिक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। हालात यह रहे कि धरपा ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही 33 केवीए की लाइन में मंगलवार रात फाल्ट हो गया। जिसके चलते गांगरौल बिजलीघर की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। बुधवार शाम समाचार लिखे जाने तक लाइन को ठीक करने में कर्मचारी जुटे हुए थे। लगातार 15 घंटे की बिजली कटौती से दस गांवों के लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में लगे इन्वर्टर भी फेल हो चुके थे। वहीं, मंगलवार शाम को आवास विकास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। बिजली सप्लाई न होने के कारण भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे। रात के समय में उन्होंने घरों से बाहर घूमकर समय बिताया तो कुछ लोग घरों की छतों पर भी घूमते नजर आए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बिजली की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली कटौती और जर्जरों तारों को न बदलने के खिलाफ नारेबाजी की। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहर में जर्जर तारों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन निगम के अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जर्जर तारों को नहीं नहीं बदला गया तो व्यापारी उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। मौके पर सौरभ शर्मा, रियाज मोहम्मद, पीतांबर शर्मा, विशाल अरोरा, अजय अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में फाल्ट के कारण सप्लाई को लेकर कुछ दिक्कतें आई। समस्या को दूर करते हुए लोगों को बेहतर सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है। - विनोद कुमार मिश्र, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed