फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

10 हजार घरों में पांच घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
power cut
10 हजार घरों में पांच घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। हाइटेंशन लाइन पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से धरपा ट्रांसमिशन से आ रही 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हो गई। लाइन के ब्रेकडाउन होने के बाद शहर के दो बिजलीघरों से जुड़े 10 हजार उपभोक्ताओं के घरों की सप्लाई प्रभावित हो गई। बिजली कर्मचारियों की पेट्रोलिंग के बाद समस्या का समाधान कराते हुए करीब पांच घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अनूपशहर अड्डा और टांडा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि धरपा ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हो गई है। इसके बाद कर्मचारियों ने लाइन में समस्या का पता लगाने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। वहीं करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई चालू न होने पर लोगों ने बिजलीघर पर संपर्क किया तो लाइन ब्रेकडाउन होने की जानकारी मिली। पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि धरपा क्षेत्र में लाइन पर एक पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई थी, जिसके चलते लाइन ब्रेकडाउन हुई थी। दो बिजलीघर बंद होने से 40 फुटा, अनूपशहर अड्डा, टांडा, आवास विकास द्वितीय, स्याना रोड, शिकारपुर रोड, गांव हीरापुर, मौसमगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

नहीं उठा फोन
सुबह सात बजे के बाद पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इस दौरान लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। कई बार बिजली अधिकारियों को फोन किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। - डोरी लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला पानी
सुबह के समय बिजली न होने से पानी नहीं मिल पाया। दोपहर में बिजली आई थी, लेकिन तब तक पानी की सप्लाई चली गई थी। पड़ोसी के घर से पानी लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। - रामवती
काम पर देर से गए
पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही, इससे घरों में लोगों को काफी परेशानी हुई। पानी की किल्लत के कारण काम-काज पर जाने और बच्चों को स्कूल जाने में भी देरी हुई। - बंटी
दूर से लाए पानी
बिजली न होने से घरों में रोशनी के लिए काफी परेशानी हुई। पानी की सप्लाई भी समय से पहले ही बंद हो गई थी। जिसके चलते नहाने व कपड़े धोने के लिए भी दूर के नल से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ा। - सादिक

धरपा के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाली टूटकर गिरने से लाइन ब्रेकडाउन हुई थी। पेट्रोलिंग के बाद समस्या को ठीक करते हुए सप्लाई चालू कराई गई थी। - संजीव कुमार, जेई, अनूपशहर अड्डा बिजलीघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed