फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

40 लाख लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Power cut
40 लाख लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के लोगों को जल्द ही बिजली संकट से निजात मिल जाएगी। वर्ष 2022 की गर्मियों से पहले बिजली निगम के अधिकारी जिले में करीब पांच हजार किमी की लाइन बदलने और दो हजार नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी में हैं। इससे जिले के करीब 40 लाख लोगों को बेहतर सप्लाई मिल सकेगी।
सरकार ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे और तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे और गांवों में 16 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए हैं। जिले में ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने और जर्जर तारों में लगातार फाल्ट के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पड़ता है। ऐसे में सरकार के आदेश के सापेक्ष लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पाती है। अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों को बदलने के साथ ही दो हजार नए ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों को बिजली कटौती से निजात दिलाने की तैयारी है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर बिजली निगम के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं कि जल्द से जल्द टेंडर निकालते हुए वर्ष 2022 में गर्मियों के सीजन से पहले ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। जिससे जनता को अघोषित बिजली कटौती से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

1966 किमी 440 वोल्ट की लाइन बदलेगी
बिजली निगम के अधिकारियों ने जर्जर लाइनों का सर्वे करते हुए कुल 1966 किमी एलटी लाइन को बदलने की योजना तैयार की है। इसके अलावा करीब 3500 किमी लंबी 11 केवीए लाइन भी सर्वे के दौरान जर्जर पाई गई है। जिसके चलते इस लाइन को भी बदलना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना
जिले में बड़ी संख्या में 630, 440 और 250 केवीए समेत अन्य ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। जिसके चलते या तो वह फुंक जाते हैं या फिर वोल्टेज पूरे नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते अब विभिन्न क्षमता के दो हजार नए ट्रांसफार्मर रखने की योजना है। हालांकि विभाग के नियम के मुताबिक अधिक से अधिक 250 केवीए से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर नहीं रखे जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर लाइनों को बदलने और नए ट्रांसफार्मर रखने की योजना बनाई जा रही है। कुछ प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं और शेष को बनाया जा रहा है। अगले वर्ष गर्मी के मौसम से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed