{"_id":"603d251d8ebc3ee97f58f0fa","slug":"power-cut-bulandshahr-news-gbd214649935","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
बुलंदशहर। मौसम में परिवर्तन आते ही बिजली ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार रात्रि के समय पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह के समय भी करीब दो घंटे बिजली गुल रही। विभागीय अफसरों के अनुसार पोल शिफ्टिंग के चलते अचानक ब्रेक डाउन लेना पड़ा।
शहर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान मार्ग में अवरोधक बने विद्युत पोल को पावर कारपोरेशन द्वारा शिफ्ट करने का कार्य गत सप्ताह पूर्व से किया जा रहा है, लेकिन कार्य मंद गति से किए जाने के कारण उपभोक्ताओं को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात्रि करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो सुबह करीब चार बजे के बाद बहाल हो सकी। वहीं, सोमवार सुबह करीब आठ बजे से 10 बजे तक आपूर्ति फिर ठप रही। रात्रि और सुबह के समय बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कचहरी निवासी रिजवान ने बताया कि यहां का हाल तो बहुत ही बुरा होता जा रहा है। एक सप्ताह में कई बार रात-रात भर तो कभी दिन के समय बिजली गुल रहने लगी है। कई बार बिजली अफसरों को सूचना देनी चाही, लेकिन कंट्रोल रूम पर कोई फोन ही नहीं उठाता है। जेई श्रीराम ने बताया कि रात्रि के समय पोल शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। जो कुछ दिन में पूर्ण हो जाएगा। वहीं, बिजलीघर नंबर चार पर खराब उपकरणों को बदलने के चलने सप्लाई बाधित रही।