फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power Corporation sent a proposal to double the feeder

Bulandshahar News: फीडर को डबल करने के लिए ऊर्जा निगम ने भेजा प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
power Corporation sent a proposal to double the feeder
सिकंदराबाद। नगर के टाउन नंबर सात फीडर के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें फाल्ट के कारण होने वाली अघोषित विद्युत कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। फीडर की लाइन को डबल करने के लिए ऊर्जा निगम ने प्रस्ताव भेजा है। फीडर से नगर के कई मोहल्लों के करीब 15 से 20 हजार लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र नंबर दो से पोषित होने वाले नगर के टाउन नंबर सात फीडर से नगर के मोहल्ला कायस्थावाडा, रामबाडा,शेखवाडा, रामपुरा, माधोदास आदि मोहल्लों के 28 सौ उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। फीडर की लाइनों पर लोड अधिक होने के कारण अक्सर लाइनों में फाल्ट होते रहते हैं, जिससे फीडर से जुड़े लोगों को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता है। गर्मी शुरू होने के साथ ही विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि फीडर की लाइनों पर लोड कम करने के लिए लाइनों को डबल किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed