{"_id":"580902694f1c1b592c7055c7","slug":"pottery-town-will-dull-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीकी रहेगी पॉटरी नगरी की दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीकी रहेगी पॉटरी नगरी की दीवाली
आशीष मणि त्रिपाठी, बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकवादी बुरहानवानी के एनकाउंटर के बाद कश्मीर में सौ दिनों से भी ज्यादा लंबे वक्त से कर्फ्यू और हड़ताल जारी है। इसकी वजह से खुर्जा के पॉटर्स की दीवाली भी फीकी होने वाली है। कश्मीर में बंदी के चलते माल सप्लाई नहीं हो रहा है।
इसके कारण जहां पॉटरी उद्यमियों को रोजाना 15-20 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है, वहीं पॉटरियों में तैयार रखे लाखों रुपये के माल में ब्रेक्रेज होने की संभावना बनी हुई है। पॉटरी उद्यमियों की मानें तो अभी हालात को सुधरने के लिए काफी समय का इंतजार करना पडे़गा।
विज्ञापन
कश्मीर में आंतकी बुरहान वानी की एनकाउंटर के बाद अभी भी कश्मीर अलगाववादियों की लगाई आग में सुलग रहा है। इसके चलते कश्मीर में बंद से जहां पूरा देश प्रभावित हो रहा है, वहीं खुर्जा का पॉटरी उद्योग भी इससे अछूता नहीं है। खुर्जा के पॉटरी व्यापारी दर्शन छतवाल ने बताया कि शत-प्रतिशत सिरेमिक का प्रयोग होने से कश्मीर इसका बड़ा बाजार है।
विज्ञापन
सामान्य दिनों में कश्मीर में रोजाना 15 से 20 लाख रुपये के पॉटरी उत्पादों की सप्लाई होती है। दिवाली नजदीक आते ही मांग और बढ़ जाती थी। दिवाली के चलते कश्मीर भेजने के लिए लाखाें रुपये का माल काफी पहले तैयार भी कर लिया गया था।
लेकिन 100 दिनों गुजरने के बाद भी अभी भी वहां उथल-पुथल मची हुई है। बंद होने के कारण यहां से तैयार माल कश्मीर नहीं जा पा रहा है। इसके कारण पॉटरियों में पडे़ माल के ब्रेक्रेज होने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में पॉटरी उद्यमियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पॉटरी व्यापारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने भी कश्मीर में कुछ घंटो के लिए कर्फ्यू में छूट दी है। लेकिन अभी भी हालात सामान्य होने के आसार नजर नहीं आते हैं।