फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pots on ponds

तालाबों पर बनीं अट्टालिकाएं पशु-पक्षी कैसे बुझाएं प्यास

Thu, 20 Apr 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 20 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pots on ponds
तालाब - फोटो : अमर उजाला

जिले में 414 से अधिक तालाबोें में पानी की बूंद नहीं हैं। गांव ही नहीं शहर में भी 186 तालाब दबंगों के कब्जे में हैं। कब्जे और सूखे के चलते इस भीषण गर्मी में परिंदों और पशुओं की प्यास बुझने का कोई रास्ता नहीं है।  अफसरों ने इस संबंध में कई बार प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ज्यादातर तालाबों के स्थान पर भवन बन गए हैं।

विज्ञापन


जिले में तालाबों की संख्या 3994 हैं। इनमें 924 तालाब ग्राम्य विकास विभाग के हैं, इनमें से 414 में पानी नहीं है। 186 से अधिक तालाबों पर दबंगों का कब्जा है। हालांकि 66 तालाबों को हाल ही में सरकारी मशीनरी ने कब्जा मुक्त कराया है। जिन तालाबों में पानी नहीं है, वहां पेयजल का संकट गहरा गया है और प्यासे परिंदे फड़फड़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पशु भी प्यास से परेशान हैं। तालाबों के सूखने से भूगर्भ का जल स्तर नीचे खिसक गया है। ऐसे में पेयजल का संकट भी गहरा गया है। हाल ही में शासन ने तालाबों से कब्जा हटाने और पानी से लबालब करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में डीएम ने सभी बीडीओ की अगुवाई में तालाबों को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया है। मामले में डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि तालाबों पर से अतिक्रमण हटवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि तालाबों को पानी से लबालब करने के लिए नहर और सिंचाई विभाग के अफसरों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ की अगुवाई में तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

तालाबों को कब्जा ुमक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नहर और सिंचाई विभाग के अफसरों को तालाब में पानी पहुंचाने का आदेश दिया है। -अरविंद कुमार मिश्र  एडीएम प्रशासन, बुलंदशहर

आसमान से बरस रही आग पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार
आसमान से बरस रही आग कम होने का नाम नहीं ले रही। भीषण गर्मी झुलसा रही है वहीं लगातार तापमान बढ़ने से लोगों की दिनचर्या में भी बदलवा आने लगा है। मौसम वैज्ञानिक लगातार तपिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।

कई दिनों से भीषण गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि सूर्य निकलते ही गर्म हवा शुरू हो जाती है। दोपहर होने पर भीषण गर्मी में बदल जाता है। इसके चलते बाजारों की रौनक और मार्गों पर वाहनों की संख्या कम होने लगी है। सबसे अधिक परेशानी का सामना दुपहिया वाहन चालकों को करना पड़ रहा है।


बुधवार अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 और 28 व शुक्रवार को तापमान अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तपिश से राहत मिलने की बहुत कम संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed