{"_id":"570be4294f1c1b43474a6abc","slug":"post-offices-will-be-easy-to-deposit-withdrawals","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में जमा-निकासी होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में जमा-निकासी होगी आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो
- फोटो : अमर उजाला
देश के 23 हजार और डाकघरों में ग्राहकों के लिए जमा-निकासी और आसान होगी। यह सुविधा डाकघरों में कोर बैंकिंग सेवा शुरू होनेे से मिलेगी। अप्रैल के अंत तक यह सेवा शुरू करने की योजना है। इसमें डाकघर के ग्राहकों को बैंकों जैसी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
फिलहाल देश के 20,143 डाकघरों में पहले ही कोर बैंकिंग सेवा शुरू हो चुकी है। यह कहना है केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का। वह सोमवार को नोएडा के सेक्टर-16 स्थित डाकघर पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ने का मकसद डाकघर के ग्राहकों को बैंकों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कोर बैंकिंग सेवा के तहत डाकघरों का अपना एटीएम भी होगा।
विज्ञापन
यही नहीं कोर बैंकिंग सेवा से जुड़े डाकघरों में पैसे की जमा व निकासी कहीं से कहीं भी हो सकेगी। कोर बैंकिंग सेवा वाले डाकघरों के ग्राहकों को एटीएम कार्ड भी मिलेगा। हालांकि इस एटीएम कार्ड के माध्यम से डाकघरों में बने एटीएम से ही पैसा निकाला जा सकेगा।