फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Posing as SHO, he cheated the store operator of Rs 20 thousand

Bulandshahar News: एसएचओ बनकर स्टोर संचालक से ठगे 20 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। खुद को एसएचओ बताकर जालसाज से मेडिकल स्टोर संचालक ने 20 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।


नगर निवासी जितेंद्र गर्ग ने बताया कि दनकौर रोड पर श्री बालाजी मेडिकल स्टोर के नाम से उनका मेडिकल स्टोर है। सोमवार को उनके बेटे अमन गर्ग के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एसएचओ बताया और दवाइयों की एक लिस्ट व्हाट्सएप की। बेटे ने दवाई निकालकर चार हजार रुपये का बिल कॉलर को बताया। जिसपर कॉलर ने कांस्टेबल को दवाई लेने के लिए भेजने को कहा। इसके बाद उसने 14 हजार रुपये पेटीएम किए जाने का टैक्स मैसेज बेटे के फोन पर भेजते हुए कहा कि गलती से ज्यादा रुपये ट्रांसफर हो गए। आप दस हजार रुपये वापस कर दें। बेटे ने उसकी बात पर विश्वास करते हुए बिना बैलेंस चेक किए दस हजार रुपये उसके नंबर पर वापस पेटीएम कर दिए। इसी दौरान 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने का दूसरा टैक्स मैसेज करते हुए फिर गलती से रुपये ट्रांसफर किए जाने की बात कहते हुए रुपये उनके खाते में वापस ट्रासंफर करने के लिए कहा। खाते में केवल दस हजार रुपये होने के कारण बेटे से फिर से दस हजार रुपये उसके नंबर पर पेटीएम कर दिए। खाते का बैलेंस चेक करने पर खाते में बैलेंस जीरो था। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। बताया कि उन्होंने अज्ञात कॉलर के खिलाफ तहरीर दी है। निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed