{"_id":"64dfa1c9adc6606a350e56d5","slug":"poor-quality-of-roads-action-will-be-taken-against-the-executive-body-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-3097-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़कों की गुणवत्ता खराब, कार्यदायी संस्था पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़कों की गुणवत्ता खराब, कार्यदायी संस्था पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। जल जीवन मिशन शहरी एवं ग्रामीण योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत के कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। इसको लेकर सांसद डॉ.भोला सिंह ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सांसद ने विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में केन्द्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अमृत योजना, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास सेवाएं, मध्याह्न भोजन योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। सांसद ने गांव में बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य कराने और ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति के लिए सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम सीपी सिंह ने जनपद में संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी और समिति को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। इस दौरान विधायक चंद्र पाल सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, सीडीओ कुलदीप मीना, डीडीओ सुभाष नेमा के अलावा ब्लॉक प्रमुख और समिति के नामित सदस्य मौजूद रहे।