फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Polythene stuck in drains, water drainage affected

Bulandshahar News: नालों में अटकी पॉलिथीन, पानी निकासी प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Polythene stuck in drains, water drainage affected
नगर के पुलिस लाइन स्थित नाले में अटी पड़ी गंदगी। संवाद
बुलंदशहर। पॉलिथीन भरी होने के कारण शहर के ज्यादातर नाले चोक हो गए हैं। जगह-जगह नाले ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। नाला सफाई के साथ ही पॉलिथीन बेचने और फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होनेे से स्थिति और विकट हो रही है।
विज्ञापन

जिलेभर में प्रतिबंध के बाद भी बेरोकटोक पॉलिथीन की खरीद-फरोख्त की जा रही है। 70 फीसदी से अधिक छोटे-बड़े दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथीन में ही सामान दे रहे हैं लेकिन इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रतिदिन दुकानों से 20 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन में सामान ग्राहकों को दिया जा रहा है। ग्राहक पॉलिथीन को सड़क पर या खाली प्लॉट में फेंक देते हैं। यहां से यह पॉलिथीन हवा या जानवरों द्वारा नालियों में पहुंच जाती है। पॉलिथीन भरने के कारण नाले चोक हो रहे हैं।
विज्ञापन


नालों में कूड़ा फेंकते हैं दुकानदार
बाजारों में दुकानों से निकलने वाले कूड़े को दुकानदार नालों में डालते हैं। सुबह दुकान खोलने के समय निकलने वाले कूड़े को तत्काल नालों में फेंक दिया जाता है। इससे नाले चोक हो जाते हैं। इसके अलावा चिप्स, बिस्किट समेत अन्य खाद्य सामग्रियों के पैकेट और विभिन्न प्रकार के अन्य सामान के पैकेट को भी नालों में फेंके जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पॉलिथीन का प्रयोग करना गलत है। इससे नाले चोक जाते हैं। बारिश के समय जलभराव की समस्या होती है। पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। टीम का गठन करते हुए जल्द ही शहर में पॉलिथीन विक्रेता और प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed