{"_id":"679e5375250900553a0c2bd2","slug":"polytechnic-application-process-for-joint-entrance-examination-started-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-128936-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक : संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक : संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
विज्ञापन
जहांगीराबाद। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने संबंधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकेगा। साथ ही फार्म में सुधार के लिए पांच दिन का समय मिलेगा।
जिले में जहांगीराबाद, खुर्जा और डिबाई क्षेत्र के दानपुर में पॉलिटेक्निक संस्थान संचालित हैं। जनता पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद की प्रधानाचार्य मंजू बंसल ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर जाकर छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अनसूचित जाति, जनजाति के छात्रों के लिए 200 रुपये और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। एक से छह मई तक आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
14 मई से छात्र परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बताया कि 20 से 28 मई तक अलग श्रेणियों में छात्रों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। दो से चार जून तक उत्तर पुस्तिका, प्रश्नों आदि से जुड़ी आपत्तियों के निस्तारण का समय दिया जाएगा। इसके बाद 10 जून को परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई तक दाखिले की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी।