फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   policeman arrested

25 हजार का इनामी दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो चचेरे भाइयों की हत्या में फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही 25 हजार के इनामी तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार देर रात वह हुरथला में काली नदी के पुल के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा था, तभी पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी भूपेंद्र कुमार और उसके चचेरे भाई जगदीश उर्फ भूरा की अपहरण के बाद गांव निवासी आरोपियों ने एक अक्तूबर को हत्या कर दी थी। सिर कटा शव पुलिस ने संभल जनपद के रजापुर थाना क्षेत्र से बरामद किया था। सिपाही के छोटे भाई आरोपी दुर्गेश, मां लता व गांव निवासी साथी मुकुल को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने दोनों भाइयों की हत्या करने के बाद उनके सिर धड़ से अलग कर एक बोरे में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिए थे। मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली पुलिस का सिपाही तुषार फरार था। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि तुषार की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़ने के लिए तीन टीमों को लगाया गया था। शनिवार देर रात एसपी देहात की टीम ने आरोपी सिपाही तुषार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अभी तक नहीं मिल सके हैं सिर
मारे गए भूपेंद्र व उसके चचेरे भाई जगदीश के सिर अभी तक बुलंदशहर और संभल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। लगातार गंगा की तलहटी तक दोनों के सिर तलाश करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। समय बीतने के साथ-साथ सिर मिलने की संभावना खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed