{"_id":"67192e995ce7b6565f0d2b01","slug":"police-station-in-charge-present-on-audio-call-of-bribe-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-124033-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रिश्वत की ऑडियो वायल होने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रिश्वत की ऑडियो वायल होने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
बुलंदशहर। युवक को उठाने के लिए पुलिसकर्मी द्वारा पांच हजार रुपये रिश्वत लेने की बातचीत की ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रामघाट थाने में तैनात चालक अमजद और एक युवक की रिश्वत को लेकर बातचीत करते हुए ऑडियो वायरल हुई थी। वायरल ऑडियो में एक युवक उधार के रुपये वसूलने के लिए चालक अमजद को पांच हजार रुपये देने की बात कर रहा था। जिस पर अमजद की ओर से आरोपी युवक का पता पूछा जा रहा था। अब एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया है। साथ ही खुर्जा देहात से रविंद्र कुमार को थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा आरोपी चालक अमजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि एसएसपी की ओर से कार्रवाई की गई है। वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है।