फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police returned jwellery

चौकी प्रभारी और एक होमगार्ड ने लाखों रुपये के जेवरात मालिक को सौंपे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी और एक होमगार्ड ने लाखों रुपये के जेवरात मालिक को सौंपे
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा कोतवाली के मकदूमगंज चौकी प्रभारी और एक होमगार्ड ने लाखों रुपये के लावारिस जेवरात को उसके असली मालिक को ढूंढकर वापस कर दिया। एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें 2500-2500 रुपये का नकद पुरस्कार और 5-5 हजार रुपये के रिवार्ड की घोषणा की है।

बृहस्पतिवार सुबह खुर्जा कोतवाली की मकदूमगंज चौकी प्रभारी प्रदीप गौतम अपने हमराह होमगार्ड दिनेश शर्मा के साथ कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए गश्त कर रहे थे। सराफा मार्केट में पुलिस को देखकर एक व्यक्ति अपनी बाइक एवं उस पर टंगे थैले को छोड़कर फरार हो गया। लावारिस बाइक पर टंगे थैले को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर करीब 7-8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक मालिक को काफी ढूंढा गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद सराफ बाजार के अध्यक्ष को फोन कर बुलाया गया। लोगों की मदद से बाइक मालिक का पता लगाया गया, जिनकी पहचान संजीव बंसल निवासी खुर्जा के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों की मौजूदगी में बाइक एवं आभूषणों से भरे थैले को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप गौतम व होमगार्ड दिनेश शर्मा द्वारा जिस स्तर से ईमानदारी की मिशाल पेश की गई है, वह जिला पुलिस की ईमानदार छवि के अनुरूप है। उपनिरीक्षक व होमगार्ड के सराहनीय कार्य की व्यापार मंडल व अन्य लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की गई है। एसएसपी ने कहा कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी तरह के उच्च आचरण को सार्वजनिक जीवन में प्रदर्शित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed