{"_id":"64f21a97c38c4c9f2f0606b6","slug":"police-recovered-the-missing-girl-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-3724-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवती गत 28 अगस्त को घर से पार्क में घूमने की बात कह कर गई थी लेकिन, अब तक नहीं लौटी। बाद में उसके भाई ने जेवर निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने अब युवती को बरामद किया तो उसने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी युवक से हुई थी। इसी के चलते वह बीते दिनों घर से पार्क में घूमने की बात कहकर निकली थी। युवती के भाई ने कोतवाली देहात में अज्ञात युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली देहात पुलिस ने दो दिन पूर्व किशोरी को जेवर से बरामद कर लिया और वन स्टाप सेंटर पर काउंसलिंग कराई। युवती ने कोर्ट में युवक से शादी करने के दस्तावेज और 164 के बयानों में पति के साथ रहने की इच्छा जताई। जिसके बाद युवक के परिजन उसे कागजी कार्रवाई पूर्ण कर साथ ले गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया और अब उसके पति के साथ भेज दिया गया है। संवाद