{"_id":"5f29958a8ebc3e3d0144c1c8","slug":"police-raid-in-cairo-village-100-sack-old-mask-globs-recovered-bulandshahr-news-gbd2031689107","type":"story","status":"publish","title_hn":"काहिरा गांव में पुलिस ने मारा छापा, 100 बोरी पुराने मास्क-ग्लब्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काहिरा गांव में पुलिस ने मारा छापा, 100 बोरी पुराने मास्क-ग्लब्स बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना काल में जहां एक ओर लोग किसी न किसी प्रकार से लोगों की सेवा सहायता में जुड़े हुए हैं। वहीं मुनाफाखोर इसे भुनाने में भी पीछे नहीं है। जनपद पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छापा मारकर इस्तेमाल किए हुए पुराने मास्क-ग्लब्स की 100 बोरियां बरामद की हैं। साथ ही पुलिस मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की बात कही है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को लेकर वर्तमान में ग्लब्स और मास्क की मांग बढ़ गई है। इसलिए कुछ लोगों ने इनका बिजनेस भी शुरू कर दिया है। देहात कोतवाली पुलिस को मंगलवार को दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि काहिरा गांव के एक घेर में पुराने मास्क-ग्लब्स की 100 बोरी रखी हुई है। जिन्हें बेचने की तैयारी चल रही है। बताया गया कि यह वह मास्क-ग्लब्स हैं, जो एक बार प्रयोग हो चुके हैं। जिसके बाद देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने गांव काहिरा निवासी एक व्यक्ति के घेर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 100 बोरी में भरे हुए पुराने मास्क और ग्लब्स मिले। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सुधीर त्यागी ने बताया कि मौके से चाचा और भतीजे को हिरासत में लिया गया है। घेर के स्वामी ने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा ने यह मास्क-ग्लब्स रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को भी हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह इंदिरापुरम में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। इस फैक्टरी के मालिक ने यह ग्लब्स उसे रखने के लिए दिए थे।
किसी अस्पताल से लाए गए हैं मास्क-ग्लब्स
काहिरा गांव में पुलिस को मिले 100 बोरी मास्क और ग्लब्स किसी अस्पताल में इस्तेमाल के बाद लाए गए हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि किसी अस्पताल से बड़े पैमाने पर पुराने इस्तेमाल किए हुए मास्क और ग्लब्स यहां एकत्र किए गए हैं। मौके पर एसडीएम और तहसीलदार फर्द बनाने के लिए गए हैं।
विज्ञापन
पुराने मास्क और ग्लब्स से संक्रमण का दोगुना खतरा
एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. जावेद ने बताया कि सर्जिकल मास्क और ग्लब्स एक बार के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं। मौजूदा समय में कोरोना के चलते बचाव के लिए लोग काफी ज्यादा मास्क आदि का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में एक बार इस्तेमाल किया हुआ मास्क और ग्लब्स ज्यादा खतरनाक हो सकता है। वैसे भी सर्जिकल मास्क और ग्लब्स दोबारा इस्तेमाल के लिए बने ही नहीं होते हैं।
बायोमेडिकल वेस्ट का होना चाहिए नियमानुसार निस्तारण
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहां मास्क, ग्लब्स और पीपीई कीट का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, एक बार प्रयोग की गई वस्तु का पुन: प्रयोग करना गलत हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करना चाहिए। जो अस्पताल संचालक बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं कर रहे हैं उनकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस द्वारा बरामद किए गए मास्क और ग्लब्स मामले की जांच कराई जाएगी।
देहात कोतवाली पुलिस ने लगभग 100 बोरी ग्लब्स बरामद किए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। उनसे पूछताछ चल रही है। महामारी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी