{"_id":"570a8e574f1c1b9867c810c8","slug":"police-negligence-by-the-accused-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ‘लापरवाही’ से आरोपी भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ‘लापरवाही’ से आरोपी भाग निकला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप में असफल होने पर पीड़िता ममेरी बहन को जिंदा जला देने के मामले में पुलिस की लापरवाही से झुलसा आरोपी संजीव अस्पताल से फरार हो गया। अब पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इस मामले में सिकंदराबाद पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे मेें है। हालांकि, पुलिस जल्द ही आरोपी को दबोच लेने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार शाम सिकंदराबाद क्षेत्र में बड़ी बहन के यहां रह रही युवती के साथ उसके ममेरे भाई संजीव ने रेप कर जिंदा जला दिया था। करीब 12 घंटे बाद जिला अस्पताल में पीड़िता ने परिजनों और मीडिया को बयान देने के बाद दम तोड़ दिया था। इस दौरान भी लापरवाह पुलिस प्रशासनिक पीड़िता का बयान नहीं ले सका था।
विज्ञापन
पूरे घटनाक्रम के दौरान सिकंदराबाद पुलिस लापरवाही बनी रही। पीड़िता के छोटे भाई का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता के बयान लेने की कोशिश नहीं की। साथ ही झुलसे आरोपी के पास कोई पुलिस तैनात नहीं की गई। जबकि आरोपी जिला अस्पताल के शौचालय में आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन
लापरवाही का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। हालांकि पूरे मामले पर वरिष्ठ अफसरों ने भी चुप्पी साध रखी है। इंस्पेक्टर सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी संजीव फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।