{"_id":"6033eaaf8ebc3ee9702bef16","slug":"police-man-suspend-bulandshahr-news-gbd214231114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के टायर-बैट्री चोरी, एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के टायर-बैट्री चोरी, एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार के टायर-बैट्री चोरी, एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित
बुलंदशहर। क्राइम ब्रांच में तैनात एक सिपाही का नया कारनामा सामने आया है। सिपाही ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी की कार से टायर और बैट्री बदल लिया। मामला सामने आने पर एसएसपी ने सिपाही अभिषेक को निलंबित कर दिया है।
गत एक फरवरी को कोतवाली नगर के मोहल्ला शिव लोक कॉलोनी निवासी टाइल्स व्यापारी विजय के पुत्र गौरव का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से उसकी सकुशल बरामदगी के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। नगर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने गौरव को सकुशल बरामद कर दो महिलाओं सहित सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल हुई बलेनो कार और अवैध असलहा भी बरामद किए थे, जबकि एक अन्य आरोपी की कार भी पकड़ी गई थी, जिसे पुलिस लाइन में खड़ा कर लिया गया था। बीते दिनों उक्त कार स्वामी के परिजन कार लेने के लिए लाइन पहुंचे तो कार के टायर और बैट्री चोरी कर लिए गए थे, जबकि उनकी कार में पुराने और बेकार टायर-बैट्री लगा दिए गए थे। मामले में एसएसपी तक शिकायत पहुंची और उन्होंने जांच के निर्देश दिए थे। मामले में दो दिन तक इस बारे में पूछताछ के बाद भी जब जवाब न मिला तो एसएसपी ने पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। बताया गया कि इसके बाद सिपाही अभिषेक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। साथ ही एसएसपी ने सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया है।